रांची: झारखंड की राजधानी रांची में स्थित कांके रोड में मुख्यमंत्री आवास पर आज 16 सितंबर को राष्ट्रीय युवा शक्ति के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से शिष्टाचार मुलाकात किया और संगठन की हालिया गतिविधियों और मांगों से मुख्यमंत्री को अवगत करवाया। प्रतिनिधि मंडल ने उन्हें बताया कि 5 से 7 सितंबर तक स्मृति शेष स्वर्गीय शिबू सोरेन जी की स्मृति में उनके पैतृक गांव नेमरा से रांची तक पदयात्रा का सफल आयोजन करवाया गया और उसे कार्यक्रम के दौरान उनके संघर्ष, त्याग, नशा उन्मूलन के प्रयासों और पर्यावरण संरक्षण जैसे कार्यों को याद किया गया था।
भारत रत्न का किया मांग
प्रतिनिधि मंडल ने श्री हेमंत सोरेन से यह आग्रह किया कि राज्य सरकार केंद्र से पहल करके स्वर्गीय शिबू सोरेन जी को भारत रत्न से सम्मानित करने का मांग करें और रांची के कांके दम या हटिया डैम के समीप उनकी प्रतिमा को स्थापित करने का अनुरोध भी किया जाए। वह मौजूद सदस्यों ने यह भी कहा कि यह कदम न केवल झारखंड बल्कि पूरे देश के करोड़ों नागरिकों की भावनाओं को सम्मानित करेगा और काफी प्रेरणादायक रहेगा।

मौजूद लोग
उसे मौके पर प्रतिनिधिमंडल के अध्यक्ष श्री उत्तम यादव, दुर्गा चरण, सावन लिंडा, शैलेश नंद तिवारी, उमेश साहू, नितेश वर्मा, सोनू गुप्ता, रोहित यादव, आर्यन मेहता, रितेश गुप्ता, रंजन करमाली, प्रेम प्रतीक बमबारी, छोटू बेदीया, अनुराग तिर्की, आयुष गोप, प्रेम साहू, रामप्रवेश गुप्ता, निलेश महतो, आर्यन गुप्ता और विशाल साहू उपस्थित थे।






























