भारत: कांग्रेस पार्टी ने विदेश मंत्री एस जयशंकर की चीन यात्रा को लेकर मोदी सरकार पर बड़ा हमला किया गया है। पार्टी प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस पर कहा कि चीन ने पाकिस्तान के साथ मिलकर ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत के खिलाफ इतना साजिश रच और भारत को नुकसान पहुंचाने का कोशिश किया, उसके बावजूद भी भारत के विदेश मंत्री चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और उपराष्ट्रपति से बिछड़े दोस्त की तरह मिल रहे हैं।
ऑपरेशन सिंदूर में चीन का हाथ
कांग्रेस ने यह दावा करते हुए कहा कि पहलगाम हमले में 28 भारतीयों की शहादत के पीछे पाकिस्तान और चीन की मिली भगत रही थी अब यूपी सेवा प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल राहुल आर सिंह के हवाले से कांग्रेस ने कहा कि हम पाकिस्तान से नहीं बल्कि चीन से भी लड़ रहे थे और चीन ने पाकिस्तान को रियल टाइम इंटेलिजेंस और हथियार देकर सहयोग दिया।
सुप्रिया श्रीनेत ने यह भी कहा कि राहुल गांधी ने वर्ष पहले जब चीन पाकिस्तान के गठबंधन को लेकर चेतावनी दिया था तब मोदी सरकार ने इस बात को नजरअंदाज कर दिया था और साथ ही उन्होंने जोड़ते हुए कहा कि आज वही खतरा हकीकत बन चुका है और सरकार आंख बंद करके बैठी है।
व्यापार में घाटा और कूटनीति की विफलता
कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि भारत का चीन के साथ व्यापार घाटा 100 अरब डालर तक पहुंच गया और चीन ने भारत को कई आवश्यक वस्तुओं का निर्यात सीमित कर दिया है फिर भी भारत चीन पर निर्भर होता जा रहा है और साथ ही उन्होंने सवाल उठाते हुए पूछा कि “जब जयशंकर खुद कह चुके हैं कि चीन बड़ी अर्थव्यवस्था है और उसे नहीं लड़ सकते तो फिर कूटनीति का क्या मतलब है??”
सुप्रिया श्रीनेत ने आरोप लगाया है कि गलवान, डैमचौक और दीपसंग जैसे इलाकों में भारत को अपनी ही जमीन पर चीन की सहमति से गस्ती करनी पड़ रही है और बफर जोन अधिकतर भारत की भूमि पर है जिसकी स्थिति अब अप्रैल 2020 जैसी नहीं हो पाई है।
इसी के साथ कांग्रेस ने सीधा सवाल उठाया की पहलगाम आतंकी हमले को 85 दिन हुए लेकिन एक भी आतंकी गिरफ्तार नहीं हुआ और सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि जब भारत शहीदों के आंसू नहीं पहुंच पा रहा तब विदेश मंत्री का चीन यात्रा शहीदों के लिए अपमान है।
































