बरगी क्रूज हादसा: मां-बेटे की इमोशनल तस्वीर है AI जनरेटेड

    0
    122

    मध्यप्रदेश स्थित बरगी डैम में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे में मां और उसके 4 साल के बेटे के शव एक-दूसरे से लिपटा हुआ मिला था। अब इसको लेकर सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी फैलने का मामला सामने आया है।

    अब इसे लेकर जबलपुर कलेक्टर ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा- यह फोटो एआई जनरेटेड है या अन्य किसी स्त्रोत की है। बरगी क्रूज दुर्घटना से इसका कोई संबंध नहीं है। दरअसल, क्रूज हादसे के बाद एक तस्वीर तेजी से वायरल हुई, जिसमें दावा किया गया कि एक मां और उसका 4 साल का बेटा एक-दूसरे से लिपटे हुए मृत पाए गए। इस तस्वीर ने लोगों को भावुक कर दिया और इसे बरगी क्रूज दुर्घटना से जोड़कर साझा किया जाने लगा। हालांकि, इस दावे पर अब प्रशासन ने सफाई दी है।

    कैसे हुआ हादसा?

    बताया जा रहा है कि 30 अप्रैल की शाम पर्यटकों से भरी एक क्रूज बोट खमरिया टापू के पास घूम रही थी। अचानक मौसम ने करवट ली और तेज आंधी के साथ 60-70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने लगी। ऊंची लहरों के बीच कुछ ही मिनटों में क्रूज का संतुलन बिगड़ गया और वह पलटकर डैम में डूब गई।

    अब तक की स्थिति:

    इस हादसे में अब तक 9 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 24 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। कई लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। SDRF, NDRF और स्थानीय प्रशासन द्वारा लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। लोगों का आरोप है कि क्रूज में क्षमता से अधिक यात्री सवार थे और लाइफ जैकेट समय पर नहीं दी गई। खराब मौसम के बावजूद क्रूज को गहरे पानी में ले जाया गया।

     

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here