झारखंड: सरकार ने वरिष्ठ IAS अधिकारी अलका तिवारी को राज्य निर्वाचन आयुक्त नियुक्त कर दिया। उसके बाद जैसे ही अधिसूचना जारी हुई, राजधानी रांची की फिजा में एक नई उम्मीद का अहसास तैर गया। 30 सितंबर को अलका तिवारी मुख्य सचिव पद से सेवानिवृत्त हुईं। कठोर अनुशासन और सख्त प्रशासनिक फैसलों के लिये जानी जाने वाली 1988 बैच की यह महिला अधिकारी अब झारखंड में चुनावी निष्पक्षता और लोकतंत्र की धड़कन थामने जा रही हैं।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनके विदाई समारोह में ही ऐलान कर दिया था कि “अलका तिवारी, लोकतंत्र की नई प्रहरी होंगी।” सिर्फ दो दिन बाद ही सरकार ने इस वादे को हकीकत बना दिया।






























