आजसू की सरकार ने कहा- एक और हूल की जरूरत

0
174

रांची: आज 30 जून को हूल दिवस के अवसर पर आजसू पार्टी ने झारखंड में जिला स्तर पर यह दिन मनाया एवं भोगनाडीह की घटना को लेकर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। पार्टी ने रांची के सिंधु- कान्हु पार्क में कार्यक्रम आयोजित किया और साथ ही पार्टी प्रमुख सुदेश महतो ने शहीदों को श्रद्धांजलि दिया। राज्य सरकार पर आदिवासियों के भावनाओं का दमन करने का आरोप भी लगाया।

 

सुदेश महतो ने कहा कि भोगनाडीह में सिंधु कान्हु के वंशजों एवं ग्रामीणों पर लाठीचार्ज शहीदों का अपमान है। उन्होंने राज्य सरकार पर सिंधु कान्हु के नाम पर राजनीतिक उपयोग करने का आरोप लगाया और बोला कि हूल का यर्थाथ समझने के बजाय सरकार सत्ता के बल पर कार्य कर रही है।

 

महतो ने कहा नए हूल की आवश्यकता

सुदेश महतो ने कहा कि हूल विद्रोह आजादी की पहली लड़ाई थी जिसके कारण आज भी झारखंड अधूरा है और नई सामाजिक चेतना के लिए एक नए हूल की आवश्यकता है जो स्वशासन और सामाजिक न्याय पर आधारित हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here