रांची: रांची से रामगढ़ को जोड़ने वाली ओरमांझी टोल प्लाजा पर वहां से गुजरने वाले यात्रियों ने गंभीर आरोप लगाया है कि वहां सक्रिय व बैलेंस युक्त फास्टैग होने के बावजूद टोल कर्मी उसे ब्लैकलिस्ट बता कर जबरन दोगुना नगद शुल्क वसूल रहे है।
ब्लैकलिस्ट बता कर चल रहे है चाल
इस चाल में यात्रियों को कष्ट पहुंचाया जा रहा है , जहां उन्हें 50 रुपए देने चाहिए वह वे 100 रुपए देते है तब उन्हें जाने मिलता है। वहां के यात्रियों ने बताया है कि यह एक नियमित प्रक्रिया बन गया है और इसे एक संगठित घोटाले का अंजाम दिया जा रहा है।
प्रशासन कर रही है जांच
यात्रियों ने NHAI व जिला प्रशासन से इस मामले के दोषियों एवं की जा रही ठगी पर जांच करने की मांग की है।






























