केतारी बागान फाटक पार करते समय ट्रेन से कटकर हुई व्यक्ति की मौत

0
123

रांची: चुटिया थाना क्षेत्र अंतर्गत केतारी बागान रेलवे फाटक के समीप मंगलवार की सुबह एक दर्दनाक दुर्घटना हुई । यहां एक अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मृत्यु हो गई।

स्थानीय निवासियों के अनुसार, मृतक रेलवे फाटक पार कर रहा था। इसी दौरान तेज गति से आ रही ट्रेन की चपेट में वह आ गया। अचानक हुई इस घटना में व्यक्ति को संभलने का मौका नहीं मिला और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही चुटिया थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू की। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतक की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here