ठंड के कारण रांची की उड़ाने हो रही प्रभावित

0
85

रांची: रांची सहित पूरे झारखंड में इन दिनों हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। ठंड के चलते सुबह और शाम के समय घना कोहरा छाया रहता है, जिससे जनजीवन के साथ-साथ हवाई यातायात भी प्रभावित हो रहा है।

राजधानी रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से संचालित कई उड़ानों पर इसका सीधा असर देखने को मिला है। एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार, ऑपरेशनल कारणों और कम दृश्यता (लो विजिबिलिटी) की वजह से कुछ उड़ानों को पहले ही रद्द कर दिया गया है। जबकि, कुछ उड़ानों को दूसरे शहरों में डायवर्ट किया गया है।

एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले अपनी फ्लाइट की स्थिति संबंधित एयरलाइन से जरूर चेक कर लें।

पहले से रद्द की गई उड़ानें:

  • इंडिगो फ्लाइट 6E 7089/7014 (कोलकाता–रांची–कोलकाता)।
  • इंडिगो फ्लाइट 6E 6287/576 (दिल्ली–रांची–दिल्ली)।
  • इंडिगो फ्लाइट 6E 7674/7235 (कोलकाता–रांची–कोलकाता)।

लो विजिबिलिटी के कारण डायवर्ट की गई उड़ानें:

  • इंडिगो फ्लाइट 6E 6484/6799 (पुणे–रांची–बेंगलुरु)।
  • इंडिगो फ्लाइट 6E 421/398 (हैदराबाद–रांची–हैदराबाद)।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here