JIO नेटवर्क सेवा हुआ ठप

0
197

नई दिल्ली: मंगलवार 26 अगस्त को रिलायंस जिओ के लाखों ग्राहकों को काफी बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा है जब अचानक नेटवर्क सेवा ठप हो गई और देश भर के कई इलाकों में यूजर्स ने कॉल करने और मोबाइल इंटरनेट चलाने में दिक्कत की शिकायत दर्ज की।

डाउनडिटेक्टर के मुताबिक आज दोपहर तक में 6500 से ज्यादा शिकायत दर्ज की गई जिनमें से करीब 68% यूजर्स ने नेटवर्क सिगनल ना मिलने और 16% ने मोबाइल डाटा ना चलने जिसमें की बाकी 16% ने पूरी तरह सेवा बंद होने का शिकायत दर्ज किया। जिओ आउटेज की खबर फैलते ही यूजर्स ने यह एलन मस्क के स्वामित्व वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर का सहारा लेते हुए हजारों लोगों ने अपनी नाराजगी जताई और कंपनी से तुरंत समाधान की मांग की गई इसके बाद कई यूजर्स ने मजाकिया मेमें और पोस्ट भी साझा किया जबकि कुछ ने इसे कामकाज और पढ़ाई पर असर डालने वाला भी बताया।

जिओ की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं मिली

जिओ की नेटवर्क बाधा आने के कारण होने के बावजूद भी जिओ की तरफ से इस नेटवर्क बढ़ा को लेकर किसी भी तरह का आधिकारिक बयान सामने नहीं आया और ग्राहकों को उम्मीद है कि कंपनी जल्द ही अपनी तकनीकी समस्या को ठीक करेगी और सेवाएं अन्य दिन की तरह सामान्य हो जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here