रेसिपी : इंडो-चाइनीज़ फूड के शौकीनों के लिए खुशखबरी है। अब आप होटल जैसा स्वाद घर पर भी पा सकते हैं। सोशल मीडिया पर वेज मंचूरियन रेसिपी तेजी से वायरल हो रही है, जिसे लोग पसंद कर रहे हैं। यह डिश न सिर्फ बच्चों बल्कि बड़ों के बीच भी हिट है।

क्या-क्या लगेगा?
इस डिश को बनाने के लिए सबसे पहले सब्ज़ियों और मसालों से तैयार मंचूरियन बॉल्स बनाए जाते हैं। इसके लिए गोभी (कद्दूकस की हुई), गाजर, शिमला मिर्च, कॉर्नफ्लोर और मैदा का इस्तेमाल किया जाता है। नमक और काली मिर्च मिलाकर छोटे-छोटे बॉल्स बनाकर उन्हें गरम तेल में डीप फ्राई किया जाता है।
इसके बाद ग्रेवी तैयार करने के लिए लहसुन, अदरक, हरी मिर्च, सोया सॉस, टमाटर केचप, लाल मिर्च सॉस और सिरका का इस्तेमाल किया जाता है। इसमें कॉर्नफ्लोर का घोल डालकर ग्रेवी को गाढ़ा किया जाता है और फिर तले हुए मंचूरियन बॉल्स को उसमें डालकर मिलाया जाता है।
बनाने में लगता है सिर्फ 35 मिनट
खास बात यह है कि यह डिश घर पर महज 35 मिनट में तैयार हो जाती है और 3 से 4 लोगों के लिए पर्याप्त होती है।
स्वाद का राज़
- मंचूरियन बॉल्स को मीडियम फ्लेम पर फ्राई करने से वे कुरकुरे बनते हैं।
- अगर आप ड्राई मंचूरियन बनाना चाहते हैं तो ग्रेवी में कम कॉर्नफ्लोर डालें।
- इसे हमेशा गरमा-गरम ही परोसें, तभी इसका असली स्वाद आता है।
परोसने का तरीका
ताज़ा हरे प्याज़ से गार्निश कर इसे गरमागरम फ्राइड राइस या नूडल्स के साथ परोसा जाए तो स्वाद दोगुना हो जाता है।





























