अगर आप कुछ स्वादिष्ट, पेट भरने वाला और दिल से सुकून देने वाला खाना ढूंढ़ रहे हैं, तो यह Aloo Paratha रेसिपी आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट है! चाहे ब्रेकफास्ट हो या डिनर — गर्मागर्म आलू पराठा दही, अचार या मक्खन के साथ एकदम शानदार लगता है।

सामग्री

1.आटे के लिए:

• 2 कप गेहूं का आटा

• पानी – आवश्यकता अनुसार

• नमक – एक चुटकी

• 1 छोटा चम्मच तेल

2. आलू के मिश्रण के लिए:

• 3–4 मध्यम आकार के उबले आलू (मैश किए हुए)

• 1 हरी मिर्च (कटी हुई)

• 1 छोटा चम्मच कसा हुआ अदरक

• 1 छोटा चम्मच जीरा

• ½ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर

• ½ छोटा चम्मच गरम मसाला

• 2 बड़े चम्मच हरा धनिया (कटा हुआ)

• स्वादानुसार नमक

3. बनाने की विधि

1. आटा गूंथें: गेहूं का आटा, नमक और थोड़ा पानी डालकर नरम आटा गूंथ लें। 15–20 मिनट ढककर रखें।

2. भरावन तैयार करें: एक बाउल में मैश किए हुए आलू, हरी मिर्च, अदरक, जीरा, मसाले और हरा धनिया मिलाकर अच्छी तरह मिला लें।

3. पराठा बेलें: आटे की एक लोई लें, बेल कर थोड़ा फैलाएं। बीच में भरावन रखें, किनारे से सील करें और हल्के हाथों से बेलकर पराठा बनाएं।

4.  सेकें: गरम तवा पर पराठा रखें। दोनों तरफ थोड़ा घी या तेल लगाकर सुनहरा होने तक सेंकें।

5.  परोसें : गरम-गरम पराठे को दही, मक्खन या अचार के साथ सर्व करें।

Extra Tip -: भरावन में आप कद्दूकस किया हुआ पनीर या चीज़ भी मिला सकते हैं – स्वाद और भी लाजवाब हो जाए.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here