भारत -अमेरिका: भारत और अमेरिका के बीच चल रही व्यापार समझौते को लेकर अभी तक कोई बड़ी डील तय नहीं हुआ है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 9 जुलाई तक का डेडलाइन लिया था जो अब काफ़ी करीब है लेकिन दोनों देशों के बीच अभी तक कोई खास समझौते की घोषणा नहीं हुई है।
व्हाइट हाउस में भारत का इंतज़ार
व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलाइन लिविट ने हाल में यह बताया है कि अमेरिका को डील तय होने के भरोसा है और उन्होंने यह भी कहा कि दोनों देशों के बीच सकारात्मक बातचीत जारी है एवं अंतिम परिणाम की प्रतिक्रिया चल रही है।
भारतीय प्रतिक्रिया
भारत के वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ट्रंप को जवाब देट हुए कहा है कि भारत एक “बिग, गुड, ब्यूटीफुल” डील के लिए तैयार है लेकिन उसकी शर्ते भारत के हित में होनी चाहिए। उन्होंने यह संकेत दिया है कि भारत भी एक संतुलित और न्यायसंगत डील चाहता है लेकिन वह किसी दबाव में आकर कोई निर्णय नहीं लेगा।




























