ईरान से चेतावनी मिलने के बाद भड़का अमेरिका

0
162

ईरान: ईरान व इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी(IAEA) के बीच तनाव बढ़ता ही जा रहा है जिस बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास आरागची ने IAEA के प्रमुख रफाएल ग्रोसी की प्रस्तावित यात्रा को ठुकराते हुए कहा है कि मौजूदा हालत अब भरोसे के काबिल नहीं है। ईरान जल्द ही एक नया क़ानून लागू करने जा रहा है जिसकी कुछ शर्तें पूरी होने तक IAEA से सहयोग रोक दिया जाएगा।

 

ईरान इस बार सख़्त

ईरान के परमाणु ठिकानों पर अमेरिका और इजरायल के हमले माने जाने के कारण वह अब सख्त होता जा रहा है। इस मामले पर अमेरिका ने ईरान की आलोचना भी की है। विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने IAEA के कार्यों का समर्थन करते हुए ईरान को गैर जिम्मेदाराना करार दिया है।

 

इस मामले पर विशेषज्ञों ने कहा है कि अगर यह गतिरोध नहीं सुलझा तो परमाणु की बहाली व निगरानी , दोनों तंत्रों को गंभीर खतरा हो सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here