राजस्थान: राजस्थान के श्रीगंगानगर में बीजेपी के अशोक चांडक को 30 करोड़ रुपए की रंगदारी के लिए जान से मारने की धमकी मिल रही है। मशहूर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई व गोल्डी बराड़ के लिए काम करने वाले रोहित गोदारा गैंग की ओर से धमकियां आ रही है। अशोक चांडक ने कोतवाली थाने में रोहित गोदारा, हैरी बॉक्सर सहित अन्य के खिलाफ FIR भी दर्ज कराया है।
परिवार में खौफ का माहौल
17 जून को अशोक चांडक के बिजनेस पार्टनर आशीष गुप्ता पर भी जानलेवा हमला हो चुका है जिसमें वह बचे। अशोक ने बताया है कि धमकी 20 जून से लगातार दी जा रही है और कॉल में यह भी कहा गया कि “पुलिस भी नहीं बचा पाएगी”। वहीं, उन्होंने सरकार से परिवार की सुरक्षा की मांग की है जिसमें पुलिस ने जांच की शुरुआत की है और सुरक्षा का भरोसा भी दिया है।



























