प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 जून से 19 जून तक तीन देशों की यात्रा पर जाएंगे। इस दौरान वे साइप्रस, कनाडा और क्रोएशिया की यात्रा करेंगे और कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
*साइप्रस यात्रा*
– प्रधानमंत्री मोदी 15-16 जून को साइप्रस की आधिकारिक यात्रा करेंगे।
– वे राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडूलाइड्स के साथ द्विपक्षीय वार्ता में शामिल होंगे।
– लिमासोल में व्यापार जगत के नेताओं को संबोधित करेंगे।
*कनाडा यात्रा और G-7 शिखर सम्मेलन*
– प्रधानमंत्री मोदी 16-17 जून को कनाडा में G-7 शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे।
– वे G-7 देशों, आमंत्रित आउटरीच देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रमुखों के साथ ऊर्जा सुरक्षा, प्रौद्योगिकी और नवाचार पर विचार-विमर्श करेंगे।
– इस दौरान कई द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे।
*क्रोएशिया यात्रा*
– प्रधानमंत्री मोदी 18 जून को क्रोएशिया की आधिकारिक यात्रा पर जाएंगे।
– वे क्रोएशिया के प्रधानमंत्री आंद्रे प्लेंकोविच के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।
– क्रोएशिया के राष्ट्रपति जोरान मिलानोविच से भी मिलेंगे।
प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा तीन देशों के साथ भारत के द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने और यालेशियन संघ और वैश्विक मंचों पर भारत की भूमिका को और ज्यादा सक्रिय करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

























