भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) बीआर गवई ने शनिवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जमकर सराहना की। उन्होंने योगी को देश का सबसे पावरफुल और कर्मठ मुख्यमंत्री बताया।
*CJI के बयान की मुख्य बातें*
– “मेघवाल जी ने कहा कि योगी जी देश के सबसे पावरफुल मुख्यमंत्री हैं। मैं यह कहना चाहूंगा कि इलाहाबाद (प्रयागराज) की धरती ही पावरफुल लोगों की है, और योगी जी उसमें से एक हैं।”
– संविधान की विशेषताओं पर बोलते हुए CJI ने कहा कि यह संविधान न पूरी तरह संघात्मक है, न ही पूरी तरह एकात्मक, बल्कि यह ऐसा दस्तावेज़ है जो भारत को शांति और संकट दोनों समयों में एकजुट और मज़बूत बनाए रखता है।
*CJI ने क्या कहा संविधान के बारे में?*
– संविधान की 75 वर्ष की यात्रा की सराहना की और कहा कि विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका ने देश में सामाजिक और आर्थिक समानता लाने में अहम भूमिका निभाई है।
– न्याय हर अंतिम नागरिक तक पहुंचे, यह हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है, और इसके लिए सभी अंगों को मिलकर प्रयास करना होगा।
































