पीएम मोदी का राष्ट्र के नाम संदेश: ऑपरेशन सिंदूर को भारत की बेटियों को समर्पित किया

    0
    174

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले दिनों दुनिया ने भारत का सामर्थ्य और संयम दोनों देखा। उन्होंने देश की तीनों सेनाओं, वैज्ञानिकों और खुफिया एजेंसियों को सैल्यूट किया।

     

     

     

    ऑपरेशन सिंदूर की सराहना

    पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर को भारत की हर बेटी, बहन, मां के नाम किया। उन्होंने कहा कि पहलगाम में छुट्टियां मना रहे देशवासियों को धर्म पूछकर मारा गया, यह देश को तोड़ने की घिनौनी कोशिश थी।

     

     

     

     

    सशस्त्र बलों की वीरता की प्रशंसा

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमारे वीर सैनिकों ने ऑपरेशन सिंदूर के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए असीम शौर्य का प्रदर्शन किया है। मैं उनकी वीरता, उनके साहस, उनके पराक्रम को आज हमारे देश की हर माता, बहन और बेटी को समर्पित करता हूं।

     

     

     

     

    पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा रुख

    पीएम मोदी ने कहा कि अगर सीमा पार से गोली चलती है, तो भारत उसका जवाब गोला दागकर दे। उन्होंने सशस्त्र बलों को निर्देश दिया कि पाकिस्तानी सेना की किसी भी कार्रवाई पर बड़ा और मजबूत जवाब दें।

     

     

     

    ऑपरेशन सिंदूर के बारे में जानकारी

    भारत ने पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर में नौ आतंकवादी शिविरों पर हमला किया था। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमारे वैज्ञानिकों को हर भारतवासी की ओर से सैल्यूट करता हूं।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here