प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित करते हुए कहा कि भारत न्यूक्लियर ब्लैकमेल नहीं सहेगा। उन्होंने कहा कि न्यूक्लियर ब्लैकमेल की आड़ में पनप रहे आतंकी ठिकानों पर भारत सटीक और निर्णायक प्रहार करेगा।
पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई का संकेत
पीएम मोदी ने कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ भारत का एक्शन सिर्फ स्थगित हुआ है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद, व्यापार और वार्ता एक साथ नहीं चल सकते। अगर भारत और पाकिस्तान के बीच बातचीत होगी, तो यह केवल आतंकवाद और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) पर होगी।
आतंकवाद के खिलाफ कड़ा रुख
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पाकिस्तान की सेना और वहां की सरकार जिस तरह से आतंकवाद को पनपने में मदद कर रही है, उससे एक दिन पाकिस्तान खत्म हो जायेगा। अगर पाकिस्तान बचना चाहता है तो उसे आतंकी ढांचे को खत्म करना होगा।
ऑपरेशन सिंदूर की सराहना
पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर को भारत की हर बेटी, बहन, मां के नाम किया। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों को खत्म करने के लिए हमने भारतीय सशस्त्र बलों को पूर्ण अधिकार दिए हैं।
पाकिस्तान की सेना के संपर्क का उल्लेख
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बुरी तरह पिटने के बाद पाकिस्तानी सेना ने हमारे साथ संपर्क किया। हम आतंकवादियों के प्रभाव में रहने वाली सरकार और आतंकवादियों के आकाओं के बीच कोई अंतर नहीं करेंगे।


























