अगर आप अगले कुछ दिनों में ट्रेन से सफर करने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। उत्तर पूर्व रेलवे ने गोरखपुर जंक्शन से लेकर गोरखपुर कैंट डिवीजन के रूट से होकर जाने वाली कई ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है। इसकी वजह उत्तर पूर्व रेलवे के इस रूट पर फिलहाल इंटरलॉकिंग का काम होना है।
रेलवे ने अप्रैल और मई के महीने में कई ट्रेनों को कैंसिल करने का फैसला किया है, जिससे यात्रियों को परेशानी हो सकती है। कैंसिल होने वाली ट्रेनों की सूची निम्नलिखित है:
1. *ट्रेन नंबर 11037 पुणे–गोरखपुर एक्सप्रेस*: 02 मई 2025 को कैंसिल रहेगी।
2. *ट्रेन नंबर 11038 गोरखपुर–पुणे एक्सप्रेस*: 03 मई 2025 को कैंसिल रहेगी।
3. *ट्रेन नंबर 12511 गोरखपुर–कोचुवेली एक्सप्रेस*: 27 अप्रैल, 01, 02 और 04 मई 2025 को कैंसिल रहेगी।
4. *ट्रेन नंबर 12512 कोचुवेली–गोरखपुर एक्सप्रेस*: 30 अप्रैल, 04, 06 और 07 मई 2025 को कैंसिल रहेगी।
5. *ट्रेन नंबर 12589 गोरखपुर–सिकंदराबाद एक्सप्रेस*: 30 अप्रैल 2025 को कैंसिल रहेगी।
6. *ट्रेन नंबर 12590 सिकंदराबाद–गोरखपुर एक्सप्रेस*: 01 मई 2025 को कैंसिल रहेगी।
7. *ट्रेन नंबर 12591 गोरखपुर–यशवंतपुर एक्सप्रेस*: 26 अप्रैल 2025 को कैंसिल रहेगी।
8. *ट्रेन नंबर 12592 सिकंदराबाद–गोरखपुर एक्सप्रेस*: 28 अप्रैल 2025 को कैंसिल रहेगी।
9. *ट्रेन नंबर 12597 गोरखपुर–छत्रपति शिवाजी महाराज ट. एक्सप्रेस*: 29 अप्रैल 2025 को कैंसिल रहेगी।
10. *ट्रेन नंबर 12598 छत्रपति शिवाजी महाराज ट.–गोरखपुर एक्सप्रेस*: 30 अप्रैल 2025 को कैंसिल रहेगी।
11. *ट्रेन नंबर 15017 लोकमान्य तिलक ट.–गोरखपुर एक्सप्रेस*: 27 अप्रैल से 03 मई 2025 तक कैंसिल रहेगी।
12. *ट्रेन नंबर 15018 गोरखपुर–लोकमान्य तिलक ट. एक्सप्रेस*: 27 अप्रैल से 03 मई 2025 तक कैंसिल रहेगी।
13. *ट्रेन नंबर 15023 गोरखपुर–यशवंतपुर एक्सप्रेस*: 29 अप्रैल 2025 को कैंसिल रहेगी।
14. *ट्रेन नंबर 15046 ओखा–गोरखपुर एक्सप्रेस*: 27 अप्रैल और 04 मई 2025 को कैंसिल रहेगी।
15. *ट्रेन नंबर 15065 गोरखपुर–पनवेल एक्सप्रेस*: 28, 29 अप्रैल और 01, 02, 04 मई 2025 को कैंसिल रहेगी।
16. *ट्रेन नंबर 15066 पनवेल–गोरखपुर एक्सप्रेस*: 28, 29, 30 अप्रैल और 02, 03, 05 मई 2025 को कैंसिल रहेगी।
17. *ट्रेन नंबर 15067 गोरखपुर–बांद्रा एक्सप्रेस*: 30 अप्रैल 2025 को कैंसिल रहेगी।
18. *ट्रेन नंबर 15068 बांद्रा ट.–गोरखपुर एक्सप्रेस*: 02 मई 2025 को कैंसिल रहेगी।
19. *ट्रेन नंबर 20103 गोरखपुर–लोकमान्य तिलक ट. एक्सप्रेस*: 28 अप्रैल से 02 मई 2025 तक कैंसिल रहेगी।
20. *ट्रेन नंबर 20104 लोकमान्य तिलक ट.–गोरखपुर एक्सप्रेस*: 28 अप्रैल से 03 मई 2025 तक कैंसिल रहेगी।
21. *ट्रेन नंबर 22533 गोरखपुर–यशवंतपुर एक्सप्रेस*: 28 अप्रैल 2025 को कैंसिल रहेगी।
22. *ट्रेन नंबर 22534 यशवंतपुर–गोरखपुर एक्सप्रेस*: 30 अप्रैल 2025

























