रांची: रांची स्थित RSS कार्यालय में बम से हमला करने के मामले में दिल्ली ED झारखंड के लोहरदगा, दिल्ली, बिहार और कर्नाटक के पांच ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। ईडी दिल्ली ने यह कार्रवाई NIA द्वारा दर्ज प्राथमिकी के आधार पर ECIR दर्ज कर शुरू की है।
उल्लेखनीय है कि एनआइए द्वारा की गयी जांच के दौरान RSS कार्यलाय में बम से हमला करने के मामले में शामिल अभियुक्तों के बीच बड़े पैमाने पर पैसों के लेन-देन का सबूत मिलने के बाद ED ने भी इस मामले की जांच शुरू की है।
































