झारखंड चैंबर चुनाव की तारीख तय, 13 सितंबर को मतदान, 31 अगस्त से नामांकन शुरू

0
7

रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का चुनाव 13 सितंबर 2026 को मारवाड़ी भवन, हरमू रोड में आयोजित किया जाएगा। चुनाव प्रक्रिया को लेकर गुरुवार को चैंबर भवन में चुनाव समिति की बैठक हुई। चुनाव पदाधिकारी अंचल किंगर की अध्यक्षता में हुई बैठक में चुनाव कार्यक्रम और नामांकन प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई।

चुनाव पदाधिकारी अंचल किंगर ने बताया कि चुनाव में भाग लेने के इच्छुक प्रत्याशी 31 अगस्त से 1 सितंबर शाम 4 बजे तक अपना नामांकन दाखिल कर सकेंगे। नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 3 सितंबर को दोपहर 3 बजे तक निर्धारित की गई है। इसके बाद, प्राप्त नामांकनों की स्क्रूटिनी की जाएगी और प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी की जाएगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here