झारखंड: झारखंड सरकार द्वारा JSSC CGL परीक्षा रद्द किए जाने के फैसले के विरोध में चयनित अभ्यर्थियों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को अभ्यर्थियों ने प्रोजेक्ट भवन से बिरसा चौक तक विरोध मार्च निकाला।
प्रदर्शन के दौरान, “न्याय दो या फांसी दो” के नारे लगाए गए। अभ्यर्थियों ने सरकार के फैसले को अन्यायपूर्ण बताते हुए कहा कि वे वर्षों की मेहनत और योग्यता के आधार पर चयनित हुए हैं। उनका कहना है कि परीक्षा में यदि अनियमितता हुई है, तो दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए, पूरी परीक्षा रद्द कर निर्दोष अभ्यर्थियों को सजा देना उचित नहीं है।
प्रदर्शनकारियों ने सरकार से फैसला वापस लेने की मांग की और चेतावनी दी कि मांग पूरी होने तक उनका लोकतांत्रिक आंदोलन जारी रहेगा। रांची में प्रदर्शन के दौरान, अभ्यर्थियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।


































