झारखंड: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मंगलवार को कांग्रेस के झारखंड प्रभारी के. राजू, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, राज्य सरकार के मंत्री और कांग्रेस विधायकों ने मुलाकात की।
प्रतिनिधिमंडल ने 17 अगस्त को हुई कैबिनेट की विशेष बैठक में लिए गए फैसलों के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। कांग्रेस नेताओं ने खास तौर पर TDPL द्वारा संचालित परीक्षाओं को रद्द करने और छात्र-युवा हित में लिए गए निर्णयों की सराहना की। नेताओं ने कहा कि सरकार के फैसलों से छात्रों और युवाओं को राहत मिलेगी। प्रतिनिधिमंडल ने सरकार की पारदर्शी व्यवस्था और छात्र हित के प्रति प्रतिबद्धता को महत्वपूर्ण बताया। मुलाकात के दौरान युवाओं के बेहतर भविष्य और छात्रों से जुड़े अन्य मुद्दों पर भी मुख्यमंत्री के साथ चर्चा हुई।


































