रांची: रांची विधानसभा घेराव के दौरान छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा ने 11 अगस्त को रांची बंद का आह्वान किया है। पार्टी ने पुलिस कार्रवाई को गलत बताते हुए कहा कि छात्र अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे थे।
भाजपा ने रांची के व्यापारियों और आम लोगों से बंद को समर्थन देने की अपील की है। पार्टी का कहना है कि छात्रों की मांगों को लेकर सरकार पर दबाव बनाया जाएगा और आंदोलन को आगे भी समर्थन दिया जाएगा।


































