श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन का ऐलान, गया से मधुपुर तक स्पेशल ट्रेन

    0
    13

    featured: श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रख रेलवे ने गया और मधुपुर के बीच श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन मानपुर, पैमार, तिलैया, नवादा, शेखपुरा, किउल, झाझा और जसीडीह होकर चलेगी।

    रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 03654 गया-मधुपुर श्रावणी मेला स्पेशल का परिचालन 2 से 16 अगस्त 2026 तक प्रतिदिन किया जाएगा। यह ट्रेन गया से शाम 5:00 बजे प्रस्थान करेगी। इसके बाद, मानपुर, पैमार, वजीरगंज, तिलैया, नवादा, वारिसलीगंज, शेखपुरा, लक्खीसराय, किउल, मननपुर, जमुई, झाझा व जसीडीह होते हुए अगले दिन रात रात 2:20 बजे मधुपुर पहुंचेगी।

    वहीं, गाड़ी संख्या 03653 मधुपुर-गया श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन का परिचालन 3 से 17 अगस्त तक प्रतिदिन होगा। यह ट्रेन मधुपुर से रात 2:50 बजे प्रस्थान करेगी और होकर अगले दिन दोपहर 12:00 बजे गया पहुंचेगी।

     

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here