E20 मामले में नितिन गडकरी का बड़ा एक्शन, बॉम्बे हाईकोर्ट का लिया सहारा

    0
    23

    भारत: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नेतान गडकरी ने e20 एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल कार्यक्रम को लेकर सोशल मीडिया पर प्रसारित कथित पोस्ट, फेक वीडियो और AI से तैयार की गई वीडियो या फोटो के खिलाफ सिविल मुकदमा दायर करने का अनुमति दे दिया है।

    नितिन गडकरी ने आरोप लगाया है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही कुछ पोस्ट और वीडियो में उन्हें और उनके परिवार को T20 कार्यक्रम से आर्थिक लाभ लेने वाला बताया है। उन्होंने यह भी दावा किया कि यह सब पूर्ण रूप से झूठ, भ्रामक और मानहानिकारक है। उनका कहना है कि इस तरह की सामग्री से उनके सार्वजनिक छवि को नुकसान पहुंचाया जा रहा है।

    उन्होंने याचिका में स्पष्ट किया है कि e20 एथेनॉल मिश्रित नीति का संचालन और क्रियान्वयन पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अधीन है ना की उनका अधिकार है। ऐसे में इस योजना से उन्हें या उनके परिवार को जोड़ना तथ्यात्मक रूप से गलत है।

    बॉम्बे हाई कोर्ट ने नितिन गडकरी को सिविल मानहानि का मुकदमा दायर करने की अनुमति दी और कहा कि वह संबंधित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और अन्य पक्षों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर सकते हैं। मुकदमे में कथित मानहानिकारक पोस्ट, फेक वीडियो, AI आधारित सामग्री को हटाने की मांग की जाएगी।

     

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here