featured: दुनिया की अग्रणी प्राकृतिक संसाधन, महत्वपूर्ण खनिज, ऊर्जा और प्रौद्योगिकी कंपनियों में से एक वेदांता समूह को ग्रेट प्लेस टू वर्क इंडिया द्वारा भारत का शीर्ष 100 काम करने के लिए 2026 की बेहतरीन कंपनियां की सूची में शामिल किया गया है। यह सम्मान वेदांता की उस निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जिसके तहत कंपनी विश्वास, उत्कृष्ट प्रदर्शन और समावेशिता पर आधारित कार्यस्थल का निर्माण कर रही है, जहां कर्मचारियों को आगे बढ़ने, नवाचार करने और सार्थक योगदान देने के अवसर मिलते हैं।
पिछले पांच वर्षों में, वेदांता ने अपने व्यापक ईएसओपी (कर्मचारी स्टॉक विकल्प योजना) कार्यक्रम के माध्यम से कर्मचारियों के लिए लगभग 2,500 रूपये करोड़ की संपत्ति (वेल्थ) का सृजन किया है। साथ ही, कंपनी ने भारत के सबसे युवा और लगातार अधिक विविध होते कार्यबल का निर्माण भी किया है। आज कंपनी के 40% कर्मचारी 30 वर्ष से कम आयु के हैं, महिलाएं कुल कार्यबल का 23% हैं और कंपनी के विभिन्न व्यवसायों में लगभग 100 ट्रांसजेंडर प्रोफेशनल्स कार्यरत हैं। यह औद्योगिक क्षेत्र में कार्यबल की संरचना में आए एक महत्वपूर्ण बदलाव को दर्शाता है।
ग्रेट प्लेस टू वर्क कार्यस्थल संस्कृति (वर्कप्लेस कल्चर) के क्षेत्र में एक वैश्विक संस्था है, जो कर्मचारियों के विश्वास, कार्यस्थल के अनुभव और मानव संसाधन (लोगों से जुड़ी कार्यप्रणालियां) के आधार पर कंपनियों का मूल्यांकन करती है। वर्ष 1992 से यह संस्था शोध-आधारित और सख्त मूल्यांकन प्रक्रिया के माध्यम से संगठनों को बेहतर कार्यस्थल बनाने में सहयोग कर रही है। अब तक यह दुनिया भर में 10 करोड़ (100 मिलियन) से अधिक कर्मचारियों का सर्वेक्षण कर चुकी है।































