एथेनॉल पेट्रोल हुआ सस्ता, सरकार का बड़ा फैसला

    0
    33

    भारत: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच केंद्र सरकार द्वारा एक अहम फैसला लिये जाने की खबर है। सरकार ने एथेनॉल मिश्रित (Ethanol Blended) पेट्रोल पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी को पूरी तरह से खत्म करने की घोषणा की है।

    वित्त मंत्रालय की एक अधिसूचना के अनुसार सरकार ने एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल के विभिन्न प्रकारों पर से एक्साइज ड्यूटी हटा दी है। यह ड्यूटी छूट पेट्रोल के E22, E25, E27 और E30 प्रकारों पर लागू कर दी गयी है।

    सरकार के इस फैसले से जनता को राहत मिलेगी क्योंकि अब बाजार में एथेनॉल वाला सस्ता पेट्रोल उपलब्ध होगा। जनता की जेब पर बोझ कम हो जायेगा।

    दरअसल, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम 114 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गये हैं। भारत अपनी जरूरत का लगभग 85 फीसदी आयात करता है।

    इसका साईड इफेक्ट विदेशी मुद्रा भंडार पर पड़ता है। रुपया कमजोर होता है। जानकारों के अनुसार, भारी भरकम आयात बिल को कम करने और देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार ने वैकल्पिक ईधनों को बढ़ावा देने का निर्णय लिया है।

    भारत में अब तक E20 (20 फीसदी एथेनॉल) पेट्रोल पर जोर दिया जा रहा था। जान लें कि अब बाजार में E85 फ्यूल भी लॉन्च कर दिया गया है। E85 फ्यूल में 85 फीसदी एथेनॉल और केवल 15 फीसदीपेट्रोल होता है।

    रिपोर्ट के अनुसार, E85 फ्यूल वर्तमान में मिल रहे E20 पेट्रोल के मुकाबले लगभग 20 रुपये प्रति लीटर सस्ता है, एक्साइज ड्यूटी खत्म होने के बाद यह अंतर और भी बढ़ जायेगा।

    यह जानना जरूरी है किएक्साइज ड्यूटी एकअप्रत्यक्ष कर है। यह देश में बनने वाली वस्तुओं पर लगाया जाता है, पेट्रोल पर लगने वाला यह टैक्स इसकी कीमत का एक बड़ा हिस्सा होता है। सरकार द्वारा इस टैक्स के हटाये जाने से पेट्रोल की कीमतों में कमी देखने को मिल सकती है।

     

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here