मनोरंजन: मलयालम सुपरस्टार की स्टारर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। 21 मई 2026 को रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है और रिलीज के 13वें दिन भी इसकी चर्चा लगातार बनी हुई है। हालांकि, दूसरे सप्ताह के वर्किंग डेज में फिल्म की कमाई की रफ्तार कुछ धीमी पड़ती नजर आ रही है।
वीकेंड में शानदार कमाई, वर्किंग डेज में लगा ब्रेक
फिल्म ने दूसरे वीकेंड पर बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाए रखी। लेकिन, सोमवार और मंगलवार को कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, 13वें दिन फिल्म ने 0.04 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। हालांकि, अंतिम आंकड़े आने के बाद इसमें बदलाव संभव है।
‘दृश्यम 3 का डे-वाइज बॉक्स ऑफिस कलेक्शन-
- पहला सप्ताह – 81.95 करोड़ रुपये।
- 9वां दिन – 4.30 करोड़ रुपये।
- 10वां दिन – 5.10 करोड़ रुपये।
- 11 वां दिन – 5.35 करोड़ रुपये।
- 12वां दिन – 2.20 करोड़ रुपये।
- 13वां दिन (शुरुआती आंकड़े) – 0.04 करोड़ रुपये।
- भारत में कुल नेट कलेक्शनः 98.94 करोड़ रुपये।
- भारत में ग्रॉस कलेक्शनः 114.80 करोड़ रुपये।
100 करोड़ क्लब में एंट्री तय
फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने से महज कुछ कदम दूर है। मौजूदा ट्रेंड को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि फिल्म जल्द ही यह बड़ा मुकाम हासिल कर लेगी। रिलीज के बाद से ही ‘दृश्यम 3’ को दर्शकों और समीक्षकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है, जिसका असर इसकी कमाई पर भी साफ नजर आ रहा है।
वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन
सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में भी ‘दृश्यम 3’ शानदार कमाई कर रही है। उपलब्ध रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने 12 दिनों में वैश्विक स्तर पर 228.95 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। इसके साथ ही, यह मलयालम सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में अपना नाम दर्ज कराने में सफल रही है।

















