ईंधन संकट पर तेल कंपनियों को डीलरों की चेतावनी

    0
    17

    पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन, साउथ छोटानागपुर की वार्षिक आमसभा सोमवार को कटहल मोड़ स्थित लाल गुटवा बैंक्वेट हॉल में आयोजित हुई। बैठक में रांची, गुमला, खूंटी, सिमडेगा और लोहरदगा के 200 से अधिक डीलरों ने तेल कंपनियों की सप्लाई व्यवस्था और नीतियों पर नाराजगी जताई।

    एसोसिएशन के अध्यक्ष राजहंस मिश्रा ने कहा कि डीलर अग्रिम भुगतान कर रहे हैं। इसके बावजूद कई बार 3 से 4 दिनों तक पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति नहीं हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनियां स्टॉक की कमी नहीं होने का दावा करती हैं, जबकि ग्रामीण और हाईवे क्षेत्रों के कई पंपों पर ईंधन की किल्लत बनी हुई है।

    बैठक में सप्लाई में देरी, डिपो पर लंबा इंतजार, कमीशन में वृद्धि नहीं होने, कंपनियों और डीलरों के बीच संवाद की कमी तथा प्लास्टिक गैलन में ईंधन देने पर रोक से उपभोक्ताओं को हो रही परेशानियों जैसे मुद्दे उठाए गए।

    राजहंस मिश्रा ने कहा कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो डीलर आंदोलन की रूपरेखा तय करेंगे। बैठक में तेल कंपनियों को पांच सूत्री मांग पत्र सौंपने का निर्णय लिया गया।

    कार्यक्रम का संचालन मानस सिन्हा ने किया। बैठक में राहुल जायसवाल, नीरज भट्टाचार्य, पूनम तिग्गा, कमलेश सिंह, सुदीप तिग्गा, विनीत लाल, अपूर्व पोद्दार, कुणाल कच्छप, दीपक, अमित सोनी, सुबोध दुबे, विनोद रंजन, निपुण मृणाल, प्रशांत चौधरी और प्रमोद कुमार सहित पांच जिलों के 200 से अधिक डीलर उपस्थित थे।

     

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here