रांची में बदला मौसम, बारिश से मिली राहत

0
15

रांची: रांची का मौसम इन दिनों बदला-बदला नजर आ रहा है। दिनभर उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे। वहीं, शाम होते-होते आसमान में काले बादल छा गए और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई. इससे मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया।

तेज हवाओं और बारिश से लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिली। लेकिन, लगातार हो रही बारिश ने चिंता भी बढ़ा दी है। पिछले चार दिनों से राजधानी रांची समेत आसपास के इलाकों में जमकर बारिश हो रही है मौसम में आए इस बदलाव का असर शहर की सड़कों और जनजीवन पर भी साफ तौर पर देखा जा सकता है।

कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति बन रही है, जबकि तेज हवाओं के कारण लोगों को सतर्क रहने की जरूरत महसूस हो रही है। शाम के समय अचानक मौसम बदलने से लोगों ने राहत की सांस ली गर्मी और उमस से परेशान लोग बारिश का आनंद लेते नजर आए। वहीं, मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में भी राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रह सकता है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here