रांची: पेट्रोल-डीजल के दामों में 3 रुपए की वृद्धि और किल्लत की खबरों के बीच राजधानी रांची में दूसरे दिन भी तेल को लेकर त्राहिमाम की स्थिति दिख रही है। लोग पेट्रोल-डीजल के लिए एक पेट्रोल पंप से दूसरे पेट्रोल पंप के चक्कर लगा रहे हैं।
जिस पेट्रोल पंपों पर तेल मिल रहा है, वहां सुबह से ही वाहनों की लंबी कतार देखने को मिल रही है। कुछ लोग तो गैलन और बोतल में भी पेट्रोल-डीजल स्टॉक कर रहे हैं।
































