झारखंड: झारखंड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का आज निधन हो गया। उन्होंने रांची के पल्स अस्पताल में अंतिम सांस ली है। बताया जाता है कि वह कई दिनों से बीमार थे और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।
माधवलाल सिंह गोमिया से चार बार विधायक रहे. स्व सिंह अपनी सादगी, ईमानदारी और लोगों की सेवा के लिए पहचाने जाते थे। आम लोगों के बीच वह माधव बाबू के नाम से लोकप्रिय थे। उनकी गोमिया के ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर राजनीतिक गलियारों तक गहरी पकड़ थी।
माधव बाबू गोमिया क्षेत्र के विकास, आम लोगों की समस्याओं और आम लोगों से सीधे जुड़ाव के कारण वे जनता के दिलों में बसते थे।

































