मुनव्वर फारूकी ने किया बेटी का नाम रिवील

0
15

मनोरंजन: स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी हाल ही में दूसरी बार पिता बने हैं। उनकी पत्नी महजबीन कोटवाला ने 1 मई 2026 को बेटी को जन्म दिया। अब मुनव्वर ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी नन्हीं परी के नाम का खुलासा किया है।

मंगलवार को मुनव्वर ने इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि उन्होंने अपनी बेटी का नाम बरिराह मुनव्वर फारूकी रखा है। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि इस नाम का अर्थ पवित्रता, सदाचार और नेकी होता है।

मुनव्वर ने अपनी पोस्ट में लिखा-अल्हम्दुलिल्लाह, 1 मई 2026 को हमें बेटी के रूप में एक खूबसूरत तोहफा मिला। हमने उसका नाम बरिराह मुनव्वर फारूकी रखा है। अल्लाह उसे मजबूत ईमान और खुशियों से भरी जिंदगी अता करे। आमीन।

परिवार संग शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

बेटी के नाम का ऐलान करने के साथ ही मुनव्वर ने पत्नी और परिवार के साथ कुछ खास तस्वीरें भी शेयर की। हालांकि, उन्होंने बेटी का चेहरा रिवील नहीं किया। तस्वीरों में नेम सेरेमनी और परिवार के साथ सेलिब्रेशन की झलक देखने को मिली। मुनव्वर की इन तस्वीरों को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। टीवी एक्ट्रेस माही विज ने भी उनकी पोस्ट को लाइक किया है।

करियर में लगातार सक्रिय हैं मुनव्वर

मुनव्वर फारूकी ने स्टैंडअप कॉमेडी से अपनी पहचान बनाई थी। इसके बाद, वह बिग बॉस 17 के विजेता बने। हाल ही में, वे वेब सीरीज फर्स्ट कॉपी में नजर आए थे। इसके अलावा, वह शो ‘पति पत्नी और पंगा’ को भी होस्ट कर चुके हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here