NEET 2026 परीक्षा को लेकर लातेहार में होटल-लॉज की सघन जांच

0
100

NEET परीक्षा रविवार को होगी। निष्पक्ष व कदाचारमुक्त परीक्षा संपन्न कराने को लेकर लातेहार जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। एसडीओ अजय कुमार रजक के नेतृत्व में शनिवार की रात लातेहार, चंदवा, मनिका बालूमाथ, बरियातू व बरवाडीह में जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विभिन्न होटलों व लॉज की सघन जांच की गई। अधिकारियों ने वहां ठहरे अभ्यर्थियों के पहचान पत्रों का सत्यापन किया और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी।

टीम ने होटल संचालकों को निर्देश दिया कि बिना वैध पहचान पत्र के किसी को कमरा न दें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को दें। जांच के दौरान, कहीं से भी किसी प्रकार की आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई। एसडीओ अजय रजक ने कहा कि परीक्षा में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए यह अभियान चलाया गया। किसी भी तरह की अनियमितता पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here