रांची में कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ महंगा, मई की शुरुआत में ही लगा झटका

0
18

रांची: मई के पहले ही दिन तेल कंपनियों ने उपभोक्ताओं को बड़ा झटका दिया है। इंडियन ऑयल ने कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी कर दी है, जो 1 मई से लागू हो गई है।

नई दरों के मुताबिक रांची में 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 2256.50 रुपए से बढ़कर 3250.50 रुपए हो गई है। वहीं, 47.5 किलो वाले सिलेंडर के दाम में भी 2485 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। जिसके बाद, इसकी कीमत 5635 रुपए से बढ़कर 8120 रुपए हो गई है।

इसके अलावा, 5 किलो वाले एफटीएल और पीओएस सिलेंडर की कीमतों में भी बढ़ोतरी की गई है। हालांकि, राहत की बात यह है कि घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है।

रांची में नई दरें (रुपए में):

  • 19 किलो: 3250.50
  • 47.5 किलो: 8120.00

इस बढ़ोतरी का सीधा असर होटल, रेस्टोरेंट और छोटे कारोबारियों पर पड़ने की संभावना है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here