रांची के 7 साल की उम्र के इशांक का जलवा, 29 KM तैरकर बनाया नया रिकॉर्ड

0
18

रांची: रांची के 7 वर्षीय मास्टर इशांक सिंह ने समुद्री तैराकी में इतिहास रचते हुए एक बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है। इशांक ने 30 अप्रैल को श्रीलंका के तलाईमन्नार से भारत के धनुषकोडी तक करीब 29 किलोमीटर लंबे पाल्क स्ट्रेट को तैरकर पार किया।

सुबह 4 बजे शुरू हुए इस कठिन अभियान में इशांक ने हिंद महासागर की तेज लहरों, खारे पानी और ज्वार-भाटे जैसी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों का सामना किया। लगभग 9 घंटे 50 मिनट तक लगातार तैरने के बाद वह दोपहर 1:50 बजे अरिचलमुनाई (धनुषकोडी) पहुंचे, जहां मौजूद लोगों ने तालियों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया।

टीएसयूएसए के पर्यवेक्षक डॉ. एम. विजयकुमार के अनुसार, इशांक ने 10 साल की उम्र में बने पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए दुनिया के सबसे कम उम्र के तैराक बनने का गौरव हासिल किया। इससे पहले, यह रिकॉर्ड जय जसवंत के नाम था।

आपको बता दें कि, इशांक रांची के जेवीएम श्यामली के छात्र हैं। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के पीछे कोच अमन कुमार जायसवाल और बजरंग कुमार का विशेष योगदान रहा, जिनके मार्गदर्शन में इशांक ने यह मुकाम हासिल किया।

रांची के लिए यह गर्व का क्षण है, जहां इतनी कम उम्र में एक बच्चे ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शहर का नाम रोशन किया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here