रांची में ट्रैफिक नियम उल्लंघन पर 24 गाड़ियों में भारी जुर्माना

0
19

रांची: रांची में यातायात नियमों के उल्लंघन पर प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी अखिलेश कुमार के नेतृत्व में नगड़ी, नामकुम और बेड़ो थाना क्षेत्रों में व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान, कुल 153 वाहनों के कागजातों की सघन जांच की गई। इसमें वाहन टैक्स, फिटनेस सर्टिफिकेट, इंश्योरेंस, प्रदूषण प्रमाण-पत्र (PUC), परमिट, ड्राइविंग लाइसेंस और ओवरलोडिंग से जुड़े दस्तावेजों की जांच शामिल रही।

जांच में 24 वाहन नियमों का उल्लंघन करते पाए गए। इनमें टैक्स बकाया, फिटनेस और इंश्योरेंस समाप्त होना, PUC का अभाव, बिना परमिट संचालन और ओवरलोडिंग जैसी अनियमितताएं प्रमुख रहीं।

इन सभी दोषी वाहनों पर कुल ₹7,64,154 का जुर्माना लगाया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आगे भी इस तरह के अभियान जारी रहेंगे, ताकि सड़क सुरक्षा और नियमों का पालन सुनिश्चित किया जा सके।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here