RIMS ट्रामा सेंटर से बाल कैदी फरार, 3 पुलिस कर्मी सस्पेंड

0
67

रांची: रिम्स के ट्रामा सेंटर से बाल कैदी फरार होने के मामले में रांची एसएसपी राकेश रंजन ने कार्रवाई की है। एसएसपी ने कार्य में लापरवाही बरतने को लेकर तीन पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।

चोरी के आरोप में रखा गया था बाल सुधार गृह में

जानकारी के अनुसार, बाल कैदी को चोरी के आरोप में रांची के डूमरदगा स्थित बाल सुधार गृह में रखा गया था। दो दिन पहले अचानक उसके पेट में तेज दर्द होने के बाद, बाल सुधार गृह प्रशासन ने उसे बेहतर इलाज के लिए रिम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया था।

तभी मंगलवार 3 फरवरी की सुबह वह मौका पाकर सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर भाग गया। फरार बाल कैदी रांची के खलारी थाना क्षेत्र का रहने वाला है। बताया जाता है कि, पुलिस के बढ़ते दबाव के कारण उसने चार दिन पहले ही आत्मसमर्पण किया था।

इसके बाद, उसे न्यायिक प्रक्रिया के तहत डूमरदगा बाल सुधार गृह भेजा गया था। लेकिन, सुधार गृह आने के दो दिन के भीतर ही वह बीमारी का बहाना कर अस्पताल पहुंचा और वहां से फरार हो गया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here