भारत: भारत में अमेरिकी दूतावास ने वीज़ा आवेदकों के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। अब वीज़ा आवेदन करते समय आवेदकों को पिछले पांच वर्षों के सभी सोशल मीडिया अकाउंट्स के यूज़रनेम और हैंडल साझा करने होंगे।
अनिवार्य जानकारी न देने पर आवेदन रद्द
दूतावास ने साफ़ किया है कि अगर कोई आवेदक यह जानकारी नहीं देता, तो उसका वीज़ा आवेदन रद्द किया जा सकता है। यह नियम छात्रों सहित सभी वीज़ा श्रेणियों पर लागू होगा।
भारत की कूटनीतिक प्रतिक्रिया
भारत के विदेश मंत्रालय ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि वह नागरिकों के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए अमेरिका से लगातार संपर्क में है। साथ ही सरकार का मानना है कि वीज़ा निर्णय केवल योग्यता के आधार पर होने चाहिए।



























