राजनाथ सिंह : चीन के क़्विंगदाओ में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की बैठक में भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने साझा बयान (ज्वाइंट स्टेटमेंट) पर हस्ताक्षर नहीं किए। इस फैसले ने कूटनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है और सवालों का दौर शुरू हो गया है।
आतंकवाद को लेकर रही असहमति
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि एससीओ के कुछ सदस्य देशों के बीच आतंकवाद जैसे अहम मुद्दों पर सहमति नहीं बन सकी। भारत चाहता था कि आतंकवाद को लेकर उसकी चिंताओं को दस्तावेज़ में शामिल किया जाए, लेकिन एक देश ने आपत्ति जताई। इसी कारण साझा बयान को अंतिम रूप नहीं दिया जा सका।
कांग्रेस का सरकार पर निशाना
इस घटनाक्रम के बीच कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है। पार्टी ने साझा बयान में कश्मीर के पहलगाम का ज़िक्र न होने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस. जयशंकर से सवाल पूछे हैं।




























