रांची में धूम मचाने आ रहा है एयर शो: राज्यपाल को दिया गया आमंत्रण

0
544

रांची में पहली बार आयोजित होने वाले भारतीय वायुसेना के एयर शो का भव्य आयोजन होने जा रहा है। यह एयर शो 19 और 20 अप्रैल 2025 को खोजा टोली आर्मी मैदान, नामकुम में आयोजित किया जाएगा। इस एयर शो में सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम अपनी अद्भुत हवाई करतबों से दर्शकों का मन मोह लेगी।

 

 

 

 

*एयर शो की विशेषताएं:*

 

– *तारीख:* 19 और 20 अप्रैल 2025

– *समय:* सुबह 09:45 बजे से 10:45 बजे तक

– *स्थान:* खोजा टोली आर्मी मैदान, नामकुम, रांची

– *कार्यक्रम:* सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम द्वारा हवाई करतब

 

 

 

 

 

 

 

उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार को इस एयर शो का आमंत्रण दिया है। जिला प्रशासन ने एयर शो की तैयारियों को लेकर कई महत्वपूर्ण बैठकें की हैं और आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। अनुमंडल पदाधिकारी (सदर), रांची, श्री उत्कर्ष कुमार को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here