पाक आर्मी चीफ का विवादित बयान: हिंदुओं और कश्मीर पर दिए विवादित बयान की चर्चा

0
175

पाकिस्तान के आर्मी चीफ जनरल आसिम मुनीर ने हाल ही में एक बयान दिया है, जिसने दोनों देशों में चर्चा छेड़ दी है। इस बयान में उन्होंने कश्मीर और हिंदुओं के बारे में बात की है। जनरल मुनीर ने कहा कि पाकिस्तान और भारत दो अलग-अलग राष्ट्र हैं और यह अंतर न केवल धर्म बल्कि रीति-रिवाज, संस्कृति और सोच में भी झलकता है। उन्होंने ‘टू-नेशन थ्योरी’ का समर्थन करते हुए कहा कि पाकिस्तान की नींव इस्लाम के कलमे पर रखी गई है और वे हिंदुओं से अलग हैं।

 

*बयान के मुख्य बिंदु:*

 

– *टू-नेशन थ्योरी*: जनरल मुनीर ने कहा कि पाकिस्तान और भारत दो अलग-अलग राष्ट्र हैं और यह सिद्धांत आगे भी कायम रहेगा।

– *पाकिस्तान की नींव*: उन्होंने कहा कि पाकिस्तान इस्लाम के कलमे पर बना है और अल्लाह ने 1300 साल के बाद पाकिस्तान बनाया है।

– *कश्मीर*: जनरल मुनीर ने कश्मीर को पाकिस्तान की शिरगर्द नस बताया और गाजा में इजरायल की कार्रवाई की आलोचना करते हुए फिलिस्तीनियों के प्रति समर्थन जताया।

– *नई पीढ़ी को बताना*: उन्होंने कहा कि हर पाकिस्तानी को अपने बच्चों को पाकिस्तान बनने की कहानी जरूर सुनानी चाहिए, ताकि वे पाकिस्तान की कहानी न भूलें ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here