ईरान में पाकिस्तानी नागरिकों का खूनी खेल, 8 की हत्या से सनसनी

0
167

दक्षिण-पूर्वी ईरान के सिस्तान और बलूचिस्तान प्रांत के मेहरेस्तान इलाके में आठ पाकिस्तानी नागरिकों की हत्या कर दी गई। इन सभी पीड़ितों में मोहम्मद दिलशाद भी शामिल है। ये सभी पाकिस्तानी एक ही वर्कशॉप में काम करते थे, जहां वे गाड़ियों की मरम्मत करते थे और एक ही कमरे में रहते थे।

 

 

 

– स्थानीय सूत्रों के अनुसार, इन आठ पाकिस्तानियों की लाशें मेहरिस्तान के एक गांव में मिलीं, जिनके हाथ और पैर बंधे हुए थे।

– प्रतिबंधित संगठन बलूचिस्तान नेशनलिस्ट आर्मी (बीएनए) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है, लेकिन पाकिस्तानी या ईरानी प्रशासन ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है.

 

 

 

 

*सरकारी प्रतिक्रिया*

 

– पाकिस्तान सरकार ने इस हमले की कड़ी निंदा की है और इसे अमानवीय कृत्य बताया है।

– प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने ईरान से इस मामले में तत्काल सहयोग और प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।

– पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने मारे गए नागरिकों की पहचान करने और अपराधियों को जल्द न्याय के कठघरे में लाने का आश्वासन दिया है.

 

 

– ईरान में पाकिस्तान के राजदूत मोहम्मद मुदस्सिर ने बताया कि मृतक सभी मजदूर थे और उनका संबंध पंजाब के जिला बहावलपुर से था।

– दोनों देशों की सरकारें मिलकर उनके शवों को पाकिस्तान लाने की प्रक्रिया में जुटी हैं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here