रांची में आज पानी की किल्लत, रुक्का प्लांट में काम

0
13

रांची: मंगलवार को रुक्का डैम से होने वाली पानी की आपूर्ति शहर के आधे से अधिक हिस्सों में बाधित रहेगी। रुक्का वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में संपों की सफाई और पाइपलाइन की मरम्मत का कार्य किया जाएगा।

यह कार्य हुटूप, रुक्का के आसपास, रिंग रोड गोल चक्कर, विकास, ओल्ड ओटीपी कैंपस फिल्टर प्लांट और मेन गेट के पास किया जाएगा।

इस कारण सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक शहर के कई इलाकों में पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी। हालांकि, रुक्का-हटिया लाइन चालू रहेगी।

रुक्का से जलापूर्ति होने वाले क्षेत्र जैसे हिंदपीढ़ी, ओसीसी, मेन रोड, बरियातू हाउसिंग कॉलोनी, बरियातू रोड, रिम्स, बूटी, कोकर, लालपुर, चुटिया, रेलवे स्टेशन, नामकुम, रातू रोड, पिस्का मोड़, किशोरगंज, पहाड़ी मंदिर क्षेत्र, मधुकम, महुआ टोली, कुम्हार टोली, कचहरी रोड, मोरहाबादी, दीपा टोली एवं आसपास के इलाकों में पानी की सप्लाई पूरी तरह से बाधित रहेगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here