रांची: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी बुढ़वा रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर की उद्घाटन के लिए रांची पहुंचे। उनके आगमन पर बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर भव्य स्वागत किया गया।
उनकी स्वागत में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, झारखंड सरकार के मंत्री दीपक बीरूआ, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, रांची विधायक सीपी सिंह, हटिया विधायक नवीन जायसवाल एवं पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। हवाई अड्डे पर काफी उत्साह का माहौल रहा और ढोल नगरों के साथ उनका स्वागत किया गया।



























