बिहार के पटना में सजा शपथ मंच, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ दो डिप्टी CM भी लिए शपथ

0
19

बिहार: सम्राट चौधरी आज पटना के लोकभवन में बिहार के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने जा रहे हैं। राज्यपाल सैय्यद अता हसनैन उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। इसको लेकर सुबह से ही शहर में राजनीतिक हलचल तेज है।

सम्राट चौधरी के अलावा जेडीयू की ओर से विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव भी उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। डिप्टी सीएम के लिए इन दोनों नामों पर पहले ही सहमति बन चुकी है। फिलहाल शुरुआती चरण में सिर्फ यही तीन नेता शपथ ग्रहण करेंगे, जबकि, मंत्रिमंडल का विस्तार बाद में किया जाएगा।

शपथ ग्रहण समारोह में कई बड़े नेता शामिल होंगे, जिनमें बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, चिराग पासवान और जीतन राम मांझी प्रमुख हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here