भागलपुर: बिहार के भागलपुर से शराब तस्करी का एक मामला सामने आया है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान जब एक ट्रक को रोक तो उसके ऊपर भूसे के बोरे दिख रहे थे तभी पुलिस ने जब ड्राइवर से पूछा कि ट्रक में क्या है, तो उसने बताया कि भूसा है। लेकिन उसी से साथ जब पुलिस को अचानक शक हुआ और उन्होंने जांच किया तो सभी के होश उड़ गए।
दो तस्कर गिरफ्तार
भूसे के नाम पर 6500 लीटर विदेशी शराब जिसकी कीमत करीब 70 लाख होगी,उसे लेकर जाते हुए पकड़े गए। ट्रक के साथ ही दो तस्कर को उसी वक्त गिरफ्तार किया गया। उनकी पहचान पंजाब के सिमरनजीत सिंह व रसपाल सिंह से मिली है।
पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट्स के अनुसार ये दोनों पहले भी शराब तस्करी के मामले में शामिल रहे है। बिहार में शराबबंदी के बावजूद यह सब तस्करों व हथकंडों को उजागर करना है। पुलिस आगे की जांच में जुटी है और अन्य लोगों के भी तलाश में है।

























