धनबाद: धनबाद जिले के टुंडी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पश्चिमी टुंडी के जाता खूंटी पंचायत भवन में शनिवार 26 जुलाई को किसानों को बहुत राहत मिली और इस राहत को देते हुए बिरसा फसल विस्तार योजना के तहत 100% अनुदान पर मुफ्त मूंगफली का बीज वितरण करके और इस कार्यक्रम का शुभारंभ टुंडी के विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने किया।
कई लाभ देने की अपील
आयोजित किए गए कार्यक्रम के अवसर पर विधायक मथुरा महत्व ने यह स्पष्ट कहा कि टुंडी क्षेत्र के अधिकांश लोग कृषि पर निर्भर हैं और ऐसे में सरकार की सभी कृषि योजनाओं का लाभ समय पर किसानों को मिलना काफी आवश्यक है। किसी के साथ उन्होंने अधिकारियों से यह अपील किया कि वह क्षेत्र के सभी किसानों को सरकारी योजनाओं के तहत आवश्यक सहयोग और संसाधन उपलब्ध कराएं।
इस आयोजित किए गए कार्यक्रम के दौरान कुल 64 किसानों को मुफ्त मूंगफली के बीच वितरित किए गए और किसानों में खुशी की चहल-पहल दिखाई जिसे किसानों ने सरकार और स्थानीय जनप्रतिनिधियों का आभार जताया।
कार्यक्रम में शामिल लोग
आयोजित किए गए कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख मल्टी मरांडी, प्रखंड विकास पदाधिकारी विशाल कुमार पांडे, एग्रीकल्चर टेक्निकल मैनेजर संतोष सिंह, बसंत, आनंद महतो, पंचायत समिति सदस्य स्थानीय मुखिया कृषक मित्र समेत काफी बड़े संख्या में ग्रामीण एवं किसान वाहन उपलब्ध रहे।
इस योजना के तहत उन किसानों में काफी उम्मीद जगी और बी मिलने से खेती की लागत का चिंता घटा और उत्पादकता बढ़ी।
































