अमेरिका: ट्रंप का बड़ा ऐलान सामने आ रहा है अमेरिका ने अब टैरिफ छठ के अंतिम तिथि 1 अगस्त कर दी है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रिसिप्रोकल टैरिफ की तिथि बढ़ा दी है जिसकी डेडलाइन अब 9 जुलाई से बढ़कर 1 अगस्त 2025 कर दी है। में बदलाव से उन देशों को राहत मिली है जिन देश टाइप से प्रभावित होने वाली थी। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने यह बताया कि ट्रंप ने इस बदलाव के संबंध में एक कार्यकारी आदेश (एग्जीक्यूटिव ऑर्डर)पर हस्ताक्षर किया जिसे टैरिफ से छूट की अवधि औपचारिक रूप से बढ़ाने में सुविधा होगी।
भारत के साथ अमेरिका की ट्रेड डील
इस बदलाव के फैसले पर ट्रंप ने भारत को लेकर एक बयान दिया जिसमें उन्होंने कहा कि भारत के साथ अमेरिका की ट्रेड डील जल्द की जाएगी। इससे पहले भी व्यापार का संतुलन बिगड़ने को लेकर ट्रंप चिंता जाता चुके हैं लेकिन अब दोनों देशों के बीच सहमति बनती दिख रही है। हाल ही में 2 अप्रैल 2025 को ट्रंप ने भारत सहित कई देशों पर रिसिप्रोकल टैरिफ लगाया था। हालांकि, बाद में वैश्विक दबाव और विरोध को देखते हुए 90 दिनों की छूट दी गई।
14 देश पर भारी टैक्स
ट्रंप ने बांग्लादेश और जापान सहित 14 देश पर टैरिफ बढ़ाने का निर्णय लिया था और कुछ देशों पर 25% से लेकर 40% तक का शुल्क लगाया है।

























